पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश के जरिए लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश देने की अपील की।

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर देशभर में तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Gorakhpur
Bharat News Gorakhpur

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume